पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘‘उस्ताद भगत सिंह’’ 19 मार्च को रिलीज होगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-03-2026
Pawan Kalyan starrer
Pawan Kalyan starrer "Ustad Bhagat Singh" to release on March 19

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म ‘‘उस्ताद भगत सिंह’’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने इसके रिलीज की नयी तिथि की घोषणा की है।
 
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है और पहले यह 26 मार्च को रिलीज होनी थी।
 
प्रोडक्शन बैनर ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की।
 
उसने लिखा, ‘‘हमारी ‘उस्ताद’ अब निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचेगी। ‘‘उस्ताद भगत सिंह’’ 19 मार्च को विश्व स्तर पर भव्य रिलीज होगी।’’
 
इस फिल्म में कल्याण के साथ राशि खन्ना और श्रीलीला भी हैं तथा यह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी और उसकी बेटी की कहानी है, जो दुश्मनों द्वारा उनके परिवार की हत्या किए जाने के बाद अपनी मौत का नाटक करते हैं।
 
इस फिल्म के रिलीज के दौरान ही आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में आएगी।