Filmmaker Rohit Shetty praised Salman Khan's response to trolls.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर ‘बॉडी शेमिंग’ करके ट्रोल करने वाले लोगों को दिए गए जवाब के लिए अभिनेता सलमान खान की तारीफ की।
सलमान खान ने हाल में अपने शो ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में शर्ट उतारकर अपना मेकअप पोंछ दिया। इस दौरान उन्होंने उन ‘ट्रोल्स’ को जवाब दिया, जो उनके बदलते चेहरे-मोहरे का मजाक उड़ा रहे थे।
फिल्मकार रोहित शेट्टी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता का एक वीडियो साझा किया और उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, “प्रिय ट्रोलर्स... अब बहुत हो गया भाई।”
वीडियो में खान कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें पता चल जाता है कि कौन उन्हें ट्रोल कर रहा है, लेकिन वह इस पर प्रतिक्रिया नहीं देते। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि कौन मुझे ट्रोल करता है। हमारे इतने सारे फैन क्लब हैं कि हमें पता चल जाता है कि कौन क्या कर रहा है। हम बस इस पर प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला करते हैं।”