दिल्ली में भूमि-जाह्नवी का ग्लैमरस अंदाज छाया

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 20-06-2026
Bhumi and Janhvi's glamorous style stole the spotlight in Delhi.
Bhumi and Janhvi's glamorous style stole the spotlight in Delhi.

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियों भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्लैम अप फेस्ट 2026 में अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों सितारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी और सोशल मीडिया पर भी उनके लुक्स की खूब चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान भूमि पेडनेकर ने अपनी ब्यूटी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें नए ब्यूटी ट्रेंड्स को अपनाना और उनके साथ प्रयोग करना पसंद है।भूमि ने कहा, “मैं ब्यूटी की बहुत बड़ी शौकीन हूं। मैं सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लगातार नए ट्रेंड्स देखती रहती हूं। मेरे लिए ब्यूटी आत्म-अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा माध्यम है। मेरी यह यात्रा काफी लंबी और खूबसूरत रही है।”

अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, “पहली फिल्म के बाद हुए शुरुआती मीडिया इंटरव्यू की तस्वीरें जब आज देखती हूं तो महसूस होता है कि मैं काफी आगे आ चुकी हूं।”भूमि ने सफेद रंग की स्लिट स्कर्ट और हैल्टर नेक टॉप पहन रखा था। उन्होंने मोतियों की बालियों और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को बेहद आकर्षक बनाया।

वहीं जाह्नवी कपूर ने अपने ‘बॉस लेडी’ लुक से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने भूरे रंग की स्लीवलेस वेस्ट, हल्की नीली शर्ट और स्टाइलिश वेस्टकोट के साथ चारकोल ग्रे ट्राउजर पहना था। उनका स्लीक साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल भी चर्चा का केंद्र रहा।

जाह्नवी ने कार्यक्रम में तैयार होने की अपनी दिलचस्प आदत के बारे में बताते हुए कहा, “मुझे तैयार होने में काफी समय लगाना पसंद है। मैं अपनी हेयर और मेकअप टीम के साथ बैठकर लुक की कल्पना करती हूं। इस दौरान हम बातें करते हैं, खाना खाते हैं, गपशप करते हैं और खूब हंसते हैं।”

दोनों अभिनेत्रियां फ्लिपकार्ट के चौथे ग्लैम अप फेस्ट 2026 में शामिल हुई थीं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख ब्यूटी ब्रांड्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया।इवेंट के दौरान फ्लिपकार्ट ने अपना वार्षिक ब्यूटी ट्रेंड्स रिपोर्ट 2.0 भी लॉन्च किया, जबकि जाह्नवी कपूर ने कंपनी के ग्लोबल लक्स ब्यूटी स्टोर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए पहुंचे।