Investors' wealth surged by ₹16.25 lakh crore amid a stock market rally.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बुधवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी आई, जिससे निवेशकों की संपत्ति 16.25 लाख करोड़ की भारी बढ़ोतरी हो गई।
बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ 2,946.32 अंक यानी 3.95 प्रतिशत उछलकर 77,562.90 अंक पर बंद हुआ, जो पिछले पांच वर्षों का सबसे बड़ा एकदिवसीय उछाल है।
इस जबर्दस्त तेजी के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 16,25,093.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,51,401.85 करोड़ रुपये (करीब 4.81 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, संघर्ष विराम से निकट अवधि में वैश्विक अनिश्चितता कम हुई है, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश बढ़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट भी भारत के लिए सकारात्मक मानी जा रही है।