घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-05-2026
Domestic stock markets rise in early trade
Domestic stock markets rise in early trade

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।
 
तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान के साथ-साथ एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख रहा।
 
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.80 अंक चढ़कर 77,571.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 213.35 अंक की बढ़त के साथ 24,215.10 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति के शेयर में चार प्रतिशत की तेजी आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में भी तेजी रही। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन के शेयर नुकसान में रहे।
 
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.27 प्रतिशत गिरावट के साथ 107.9 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,047.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,487.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।