मजबूत हाजिर मांग से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-02-2026
Aluminium futures rise on strong spot demand
Aluminium futures rise on strong spot demand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत बृहस्पतिवार को 75 पैसे की बढ़त के साथ 318.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च महीने में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंधों का भाव 75 पैसे यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 318.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 25 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी से कारोबारियों ने अपने सौदों को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतें बढ़ीं।