Russia shoots down over 1,400 Ukrainian drones, Kyiv targets key bridge in Crimea
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने लगातार दूसरी रात बड़े पैमाने पर हुए हमलों के दौरान यूक्रेन के 1,400 से अधिक ड्रोन मार गिराए।
वहीं, यूक्रेन की सेना ने लगातार दूसरे दिन रूस और क्रीमिया प्रायद्वीप को जोड़ने वाले एक अहम रेल एवं सड़क पुल को निशाना बनाया।
इस बीच, रूस की सेना ने कीव को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इसमें यूक्रेन की राजधानी के दो प्रमुख पुलों को निशाना बनाया गया और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
हवाई हमलों में यह स्पष्ट वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब रूस और यूक्रेन, युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका की मध्यस्थता में होने वाली अगले दौर की बातचीत के लिए तैयार हैं। यह युद्ध 24 फरवरी, 2022 को रूस के अपने पड़ोसी देश पर व्यापक हमले के साथ शुरू हुआ था।
रूस ने सोमवार को कहा कि उसने 1,336 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए जो युद्ध के दौरान अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इसके अगले दिन मंगलवार को रूस ने दावा किया कि उसने 1,441 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।