ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों और उस पर की कार्रवाई के ‘पीड़ितों’ से माफी मांगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-02-2026
Iran's president apologizes to the
Iran's president apologizes to the "victims" of the protests and the crackdown.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देशव्यापी प्रदर्शनों और उसके बाद हुई खूनी कार्रवाई से ‘‘पीड़ित सभी लोगों’’ से बुधवार को माफी मांगी।

राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों को लेकर फैलाए कथित ‘‘पश्चिमी दुष्प्रचार’’ की भी निंदा की।
 
पेजेश्कियान ने कहा कि वह प्रदर्शनों और उनके खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए लोगों के ‘‘गहरे दुख’’ को समझते हैं लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर यह स्वीकार नहीं किया कि इस रक्तपात में ईरानी सुरक्षा बलों की भूमिका थी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के सामने शर्मिंदा हैं और इन घटनाओं में जिन लोगों को नुकसान पहुंचा है, उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। हम जनता से टकराव नहीं चाहते।’’
 
पेजेश्कियान ने यह भी जोर देकर कहा कि उनका देश ‘‘परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं कर रहा... और वह किसी भी तरह के सत्यापन (जांच) के लिए तैयार हैं।’’
 
उनकी यह टिप्पणी ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ पर आयोजित एक स्मृति समारोह में दिए गए भाषण के दौरान आई।
 
ईरान इस समय अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत के दौर में है।