विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कास्पारोव ने गुकेश का जबकि कार्लसन ने सिंदारोव का समर्थन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-11-2026
World Chess Championship: Kasparov backs Gukesh while Carlsen backs Sindarov
World Chess Championship: Kasparov backs Gukesh while Carlsen backs Sindarov

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव का मानना है कि डी गुकेश के पास बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने का अनुभव है और इसलिए वह जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ फिडे विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में अपने खिताब का बचाव करने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।
 
कास्पारोव ने कहा, ‘‘सिंदारोव खेल को रोमांचक बना सकते हैं लेकिन अनुभव महत्वपूर्ण होता है। गुकेश के पास वह है। उन्हें हराना मुश्किल है। इसलिए मैं उन्हें खिताब का दावेदार मानता हूं। मुकाबले की तैयारी में किस खिलाड़ी ने कितना समय लिया यह मायने नहीं रखता। अनुभव ही अक्सर निर्णायक साबित होता है।’’
 
हालांकि मैग्नस कार्लसन ने सिंदारोव को जीत का दावेदार बताया। नॉर्वे के खिलाड़ी का मानना ​​था कि गुकेश ‘आसानी से अपनी रणनीति नहीं बदल पाते हैं’ और उन्हें अक्सर अपनी महत्वाकांक्षा के कारण नुकसान उठाना पड़ता है।
 
फ्रांस के दो खिलाड़ियों मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और अलीरेज़ा फ़िरोजा ने मुकाबला बराबरी का बताया जबकि नीदरलैंड के अनीश गिरी ने सिंदारोव को प्रमुख दावेदार करार दिया।