कोलंबो में भारत-पाक मुकाबले पर तिलक ने कहा, हम तैयार हैं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-02-2026
We are ready, says Tilak on India-Pakistan clash in Colombo
We are ready, says Tilak on India-Pakistan clash in Colombo

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बुधवार को यहां कहा कि टीम 15 फरवरी को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उत्साहित हैं।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और अन्य सदस्य देशों के दबाव के बाद कोलंबो में भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार पर ‘यू-टर्न’ लेकर खेलने का फैसला किया।
 
तिलक ने कहा, ‘‘सच कहूं तो हम इस मैच में खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमें कल पता चला कि मैच होने वाला है। हम खेलने के लिए तैयार हैं। हम सभी टीमों पर नजर रखे हैं। हम गेंदबाजों को और बल्लेबाजों को देख रहे हैं। ’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी और टीम के सदस्य खेलने के लिए तैयार हैं। अब हम ‘मैच जोन’ में हैं। योजना शुरू होगी। ’’
 
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा था कि पाकिस्तान को कुछ फायदा हो सकता है क्योंकि वे कुछ समय से श्रीलंका में ही हैं और अपने सभी मैच वहीं खेलेंगे।
 
तिलक ने मैच के बारे में आगे कहा, ‘‘हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगा रहे हैं तो देखेंगे। हमारे पास वीडियो विश्लेषण और तकनीक है, तो हम देखेंगे कि हम कैसे खेल रहे हैं। विकेट किस तरह बर्ताव कर रहा है। हम तैयार हैं। हर टीम के खिलाड़ी अलग-अलग तरह के शॉट खेलते हैं। हमें कौन से शॉट इस विकेट पर खेलने हैं और किन गेंदबाजों को कैसे खेलना है, उसकी योजना पहले से तैयार है। ’’