विश्व चैम्पियन भारत के खिलाफ टी20 मुकाबला जापान क्रिकेट के लिये बड़ा लम्हा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
The T20 match against world champions India is a big moment for Japan cricket.
The T20 match against world champions India is a big moment for Japan cricket.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैम्पियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आये ।
 
इस मैच की घोषणा हाल ही में की गई और यह भारत . जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला जायेगा ।
 
भारत मौजूदा विश्व चैम्पियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है जिसे आइची नागोया में एशियाई खेलों के बीच आयोजित किया जा रहा है ।
 
आंकड़ों से इतर बात करें तो इस मैच के जरिये जापान के क्रिकेटरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से खेलने का मौका मिलेगा ।
 
इस ऐतिहासिक मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी तय मैच उस देश में असर डालेगा जहां क्रिकेट हाशिये से निकलकर बेसबॉल की तरह मुख्यधारा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।