आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल के 2027 सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। इसके तहत शमी और बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे, जबकि इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर सैम कुरेन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बनेंगे।
हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शमी को राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रुपये की संशोधित कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है।
शमी पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से 10 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े थे। उनका नया करार हालांकि आठ करोड़ रुपये का होगा।