सैफ महिला चैंपियनशिप: अभ्यास कैंप लगाएगी भारतीय फुटबॉल टीम

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 28-08-2022
सैफ महिला चैंपियनशिप: अभ्यास कैंप लगाएगी भारतीय  फुटबॉल टीम
सैफ महिला चैंपियनशिप: अभ्यास कैंप लगाएगी भारतीय फुटबॉल टीम

 

नई दिल्ली.  सैफ चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे में एक तैयारी कैंप का आयोजन होगा. चैंपियनशिप 6 से 19 सितंबर तक नेपाल में होने वाली है और ब्लू टाइग्रेसेस 3 सितंबर को मेजबान देश के लिए रवाना होगी. भारतीय महिला गत चैंपियन को ग्रुप ए में मालदीव, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है और 7 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी. ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

तैयारी शिविर के लिए 26 संभावितों की सूची:

गोलकीपर: अदिति चौहान, मैबम लिनथोइंगंबी देवी, श्रेया हुड्डा और सौम्या नारायणसामी.

डिफेंडर्स : स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, आरिफा सैयद, मिशेल कास्टान्हा, जूली किशन और संतोष.

मिडफील्डर: अंजू तमांग, कार्तिका अंगमुथु, प्रियंगका देवी, मार्टिना थोकचोम, संध्या रंगनाथन, काविया पक्कीरिसामी, काश्मीना और रतनबाला देवी.

फॉरवर्ड : दुलार मरांडी, अपर्णा नारजारी, सौम्या गुगुलोथ, रेणु और किरण पिस्दा.

मुख्य कोच: सुरेन छेत्री

भारत का शेड्यूल:

7 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान

10 सितंबर: मालदीव बनाम भारत

13 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश