आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय पुरूष सेपकटेकरा टीम को एक मैच की बढत के बावजूद जापान के हाथों रेगु स्पर्धा के ग्रुप बी के पहले मैच में 1 . 2 से पराजय झेलनी पड़ी ।
भारत ने शुरूआत अच्छी की और पहला मैच 15 . 13, 15 . 9 से जीता लेकिन लय कायम नहीं रख सकी ।
दूसरे मैच में भारत को 2 . 1 (12 . 15, 15 . 17, 11 . 15) से पराजय मिली जबकि तीसरा मैच 2 . 0 (9 . 15, 12 . 15) से गंवा दिया ।
भारत का सामना अब मंगलवार को दूसरे ग्रुप मैच में मलेशिया से होगा ।
हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में भारत ने महिला टीम रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था ।
सेपक टेकरा 1990 से एशियाई खेलों का हिस्सा है । भारत ने 2006 में पहली बार इसमें हिस्सा लिया ।