अल्काराज़ की एटीपी फाइनल्स में शानदार शुरुआत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-11-2026
Alcaraz makes impressive start at ATP Finals
Alcaraz makes impressive start at ATP Finals

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कार्लोस अल्काराज़ ने अपने कौशल का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए फ़्रांसिस टियाफ़ो को आसानी से सीधे सेटों में हराकर एटीपी फ़ाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
 
स्पेन के विश्व में तीसरे नंबर के खिलाड़ी अल्काराज़ ने अपने पहले मैच में अमेरिका के टियाफ़ो को 6-2, 6-2 से हराया। वह अपने प्रतिद्वंद्वी पर शुरू में ही हावी हो गए और उन्होंने टियाफो को कोई मौका नहीं दिया।
 
अल्काराज़ ने टियाफो के 12 विनर्स के मुकाबले 21 विनर्स लगाए और टियाफो की दूसरी सर्विस पर सभी 12 अंक अपने नाम किए।
 
अल्काराज़ पिछले कुछ सप्ताह से शानदार फॉर्म में हैं। वियना और पेरिस में ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला 10 मैचों तक बढ़ा दिया है।
 
दिन के दूसरे मैच में 2020 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 7-6(4) 6-3 से हराया।