Will perform rituals at Tirupparankundram as ordered: Court-appointed former judge
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उच्चतम न्यायालय द्वारा संयुक्त-रिसीवर के रूप में नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन शनिवार को मदुरै पहुंचने के बाद कहा कि वे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित पाषाण दीप स्तंभ (दीपथून) पर पारंपरिक दीपक जलाने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे।
न्यायमूर्ति वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति पार्थिबन ने जिले के अधिकारियों और पुजारियों (स्थानिकारों) के साथ दीप प्रज्वलन को लेकर चर्चा की और दीप जलाने का सटीक समय बाद में बताए जाने की उम्मीद है।
निर्बाध रूप से दीप प्रज्वलन अनुष्ठान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।
मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन सुबह चेन्नई से मदुरै पहुंचे।
मदुरै में न्यायमूर्ति पार्थिबन के साथ मौजूद न्यायमूर्ति वैद्यनाथन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम आदेश की प्रति पढ़ेंगे और उसी के अनुसार काम करेंगे; हम इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।’’