The total road infrastructure projects in Jammu and Kashmir are worth around Rs 1.28 lakh crore.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में लगभग 42,121 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है, जबकि यहां की कुल सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लगभग 1.28 लाख करोड़ रुपये की हैं। इसमें जारी, स्वीकृत और प्रस्तावित परियोजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।
सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए मुख्य सचिव सज्जन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में यह बात कही।
राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम का विवरण देते हुए सिंह ने कहा कि 39,784 करोड़ रुपये के 43 कार्यों पर काम चल रहा है, जबकि 9,187 करोड़ रुपये की 11 स्वीकृत परियोजनाएं शुरू होने की प्रतीक्षा में हैं। उन्होंने बताया कि अनुमानित 70,839 करोड़ रुपये की 31 अन्य परियोजनाएं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) या सैद्धांतिक मंजूरी के चरण में हैं।
उन्होंने कहा कि जेड-मोड़ सुरंग को चालू कर दिया गया है और इस पर आवागमन शुरू हो गया है, जबकि जोजिला सुरंग की मुख्य आर-पार खुदाई नौ जून, 2026 को हो गई थी।