आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत का एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है लेकिन मंगलवार को होने वाले फाइनल में जुझारू श्रीलंका की टीम गत चैंपियन को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी।
भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीम के एक बार फिर पोडियम के शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद है और बेहद खराब प्रदर्शन ही उन्हें स्वर्ण पदक से रोक सकता है।
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने जापान और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई है।
मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने पर भारत क्षेत्र में अपनी बादशाहत और मजबूत करेगा। भारत ने इस महीने की शुरुआत में एशिया कप के फाइनल में भी श्रीलंका को हराया था।
श्रीलंका अतीत में भारत को हरा चुका है लेकिन हाल के वर्षों में भारत और अन्य एशियाई टीमों के बीच अंतर बढ़ा है।