दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, एक्यूआई 288 दर्ज किया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-12-2025
Delhi's air quality in 'poor' category, AQI recorded 288
Delhi's air quality in 'poor' category, AQI recorded 288

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।
 
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच के ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने तथा शुक्रवार और शनिवार को हल्की से हल्का धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
 
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 1.0 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
आईएमडी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत थी।