CJP to organise 'Janata Ki Adalat' at SIR in Bengaluru, YouTuber Dhruv Rathee to also participate
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी बृहस्पतिवार को यहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आयोजित ‘‘जनता की अदालत’’ में शामिल होंगे।
कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों से ‘‘एसआईआर के पीड़ितों’’ के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
इसके बाद ‘‘चप्पल प्रदर्शन’’ किया जाएगा।
अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज भी यहां फ्रीडम पार्क में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज ने बुधवार को कहा, ‘‘कॉकरोच (कॉकरोच जनता पार्टी) की जनता की अदालत... दीपके... आशुतोष... सौरव और सभी युवा संगठन तथा नागरिक समाज... पूरे राज्य से एसआईआर के पीड़ित इसमें मौजूद रहेंगे।’’