भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन अपने गृह नगर पटना पहुंचे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-02-2026
BJP President Nitin Naveen reached his hometown Patna
BJP President Nitin Naveen reached his hometown Patna

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को अपने गृह नगर पटना पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
 
पार्टी के शीर्ष पद पर नियुक्ति के बाद वह पहली बार यहां पहुंचे हैं।
 
नवीन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष हवाई अड्डे से सीधा करीब सात किलोमीटर दूर बापू सभागार पहुंचे, जहां भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार भाजपा कार्यकर्ता केसरिया पगड़ी पहने और पार्टी के झंडे लहराते हुए उनके काफिले के साथ चल रहे थे। इस दौरान लाउडस्पीकर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा वाले भोजपुरी गीत बजाए जा रहे थे।
 
नितिन नवीन शाम को बिहार से पार्टी के सांसदों और विधानसभा के सदस्यों की बैठक ले सकते हैं।
 
बांकीपुर से विधायक नवीन ने पिछले वर्ष दिसंबर में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंत्री पद छोड़ दिया था, हालांकि उन्होंने अपनी विधानसभा सीट बरकरार रखी है। वह मंगलवार को विधानसभा सत्र में भी शामिल होंगे।