Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary expressed grief over the demise of actor Nana Patekar.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पाटेकर का बृहस्पतिवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
चौधरी ने पाटेकर के निधन को ‘‘बेहद दुखद और हृदयविदारक’’ बताते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक ‘‘महान और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार’’ को खो दिया है।
चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’
हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर पाटेकर का फिल्मी करियर कई दशकों का रहा। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।