आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
यह फिल्म पांच नवंबर को रिलीज हुई थी, जो प्राचीन महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित दो भागों वाली फिल्म शृंखला की पहली कड़ी है। इसमें कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण की भूमिका निभाई है।
यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।
फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े देने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1,547.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल कारोबार 1,032.15 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म की कहानी भगवान राम के वनवास, रावण द्वारा सीता के हरण और अच्छाई व बुराई की ताकतों के बीच हुए युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और ए आर रहमान ने तैयार किया है जबकि टेरी नोटरी और गाय नॉरिस एक्शन टीम का हिस्सा हैं।
इसका निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।