'धुरंधर' बेहतरीन फिल्म, लेकिन पारिवारिक सिनेमा की हमेशा रहेगी मांग: सूरज बड़जात्या

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-11-2026
'Dhurandhar' is a great film, but there will always be demand for family cinema: Sooraj Barjatya
'Dhurandhar' is a great film, but there will always be demand for family cinema: Sooraj Barjatya

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या का कहना है कि 'धुरंधर' और 'पुष्पा' जैसी एक्शन और मनोरंजन से भरपूर फिल्मों का अपना आकर्षण है, लेकिन उनकी नयी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' जैसी पारिवारिक फिल्मों की मांग हमेशा बनी रहेगी।

बड़जात्या से बुधवार को फिल्म के ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर पूछा गया कि जब 'धुरंधर' और 'पुष्पा' जैसी भव्य फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं, तो ऐसे समय में पारिवारिक फिल्म बनाना क्या जोखिम भरा फैसला है।
 
इस पर उन्होंने सिनेमा की दुनिया की तुलना भारतीय थाली से की, जिसमें हर तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं।
 
उन्होंने कहा, "'धुरंधर' अपने आप में एक बेहतरीन फिल्म है लेकिन इसी के साथ ही कभी-कभी कुछ अलग देखने का भी मन करता है।"
 
बड़जात्या ने कहा, ‘‘अगर 'धुरंधर' जैसी फिल्में हैं, तो 'ये प्रेम मोल लिया' जैसी फिल्में भी होनी चाहिए। दोनों तरह की फिल्मों की अपनी मांग है। अब मुझे इसी तरह का सिनेमा बनाना आता है, तो मैं क्या कर सकता हूं।’’
 
फिल्म निर्माता ने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों का निर्देशन किया है।
 
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक नवविवाहित महिला से जुड़ी पारंपरिक उम्मीदों को चुनौती देती है, जो अपने पति के घर जाने के बजाय अपने माता-पिता के साथ रहने का फैसला करती है।