आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
यहां रविवार को होने वाली अडाणी अहमदाबाद मैराथन के दसवें सत्र में 32000 से अधिक प्रतियोगियों के भाग लेने की उम्मीद है ।
अडाणी स्पोटर्सलाइन द्वारा आयोजित इस मैराथन में ‘रन4अवर सोल्जर्स’ थीम के तहत धावक भाग लेंगे । यह भारतीय सशस्त्र सेना के साहस और बलिदान के प्रति सम्मान का सूचक होगा ।
पिछले एक दशक में मैराथन अहमदाबाद के खेल कैलेंडर का अहम आयोजन बन गया है । इस साल इसे विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में भी जगह मिली है ।
इस साल साबरमती रिवरफ्रंट पार्क पर होने वाली मैराथन चार श्रेणियों फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में आयोजित होगी ।