Pant surpasses Stokes to become the batsman with most sixes in the World Test Championship
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शनिवार को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और अपना 89वां छक्का लगाकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया।
पंत ने शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन तेज गेंदबाज जैकब डफी की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया।
यह डब्ल्यूटीसी में पंत का 44वां टेस्ट मैच था। डब्ल्यूटीसी की शुरुआत 2019 में हुई थी। स्टोक्स ने 64 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए हैं।
पंत हालांकि 39 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के समय न्यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत का पहली पारी में स्कोर छह विकेट पर 116 रन था।