इंटर मिलान ने सासुओलो को हराकर सिरी ए के शीर्ष पर आठ अंक की बढ़त बनाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-02-2026
Inter Milan beat Sassuolo to open up an eight-point lead at the top of Serie A

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

इंटर मिलान ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे सासुओलो को रविवार को 5-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी बढ़त आठ अंक कर ली।
 
यान बिसेक और मार्कस थुराम ने इंटर के लिए पहले हाफ में जबकि लोटारो मार्टिनेज, मैनुअल अकांजी और लुइ हेनरिक ने दूसरे हाफ में गोल दागे।
 
इस जीत से इंटर मिलान के 24 मैच में 58 अंक हो गए हैं। एसी मिलान की टीम 23 मैच में 50 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम मिलाना कोर्टिना ओलंपिक के कारण इस सप्ताहांत नहीं खेली।
 
इंटर मिलान की यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवीं जीत है।
 
अन्य मुकाबलों में चौथे स्थान पर मौजूद यूवेंटस ने आठवें स्थान पर मौजूद लाजियो से 2-2 से ड्रॉ खेला जबकि पार्मा ने बोलोगना को 1-0 से हराया।
 
लीस ने उडिनेस को 2-1 से शिकस्त दी।