चेक गणराज्य ने डेविस कप क्वार्टर फाइनल में कनाडा को हराया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-11-2026
Czech Republic beats Canada in Davis Cup quarter-finals
Czech Republic beats Canada in Davis Cup quarter-finals

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
चेक गणराज्य ने डेविस कप टेनिस क्वार्टर फाइनल में कनाडा को 2 . 0 से हराया जिसमें जिरि लेहेका ने फेलिक्स आगर एलियास्सिमे को 7 . 6, 6 . 2 से मात दी ।
 
14वीं रैकिंग वाले लेहेका ने पहले सेट में मिली चुनौती का डटकर सामना किया और दूसरे सेट में फेलिक्स को कोई मौका नहीं दिया ।
 
इससे पहले 60वीं रैंकिंग वाले टोमास माचाक ने 165वीं रैंकिंग वाले लियाम ड्राक्सल को 6 . 2, 3 . 6, 6 . 2 से हराया ।
 
अब चेक गणराज्य का सामना इटली या दक्षिण कोरिया से होगा । वहीं अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में स्पेन की टक्कर आस्ट्रिया से और जर्मनी की ब्रिटेन से होगी ।