Jammu and Kashmir Assembly session begins, demand for restoration of statehood raised
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर विधानसभा के सोमवार से शुरू हुए शरद सत्र के पहले दिन सत्तारूढ़ गठबंधन ने केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की।
विधानसभा में तीन दिवंगत मंत्रियों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने कई जन-मुद्दों पर नारे लगाकर सरकार को घेरा।
विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने भाजपा विधायकों से अपनी-अपनी सीट पर लौटने का आग्रह किया ताकि विधायी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके। हालांकि, हाथों में तख्तियां लिए भाजपा सदस्य नारे लगाते रहे जिससे वहां हंगामे कीv स्थिति बन गई।
हंगामे के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य खड़े हो गए और जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग करने लगे।