दीपके ने डूसू चुनाव में धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Deepak alleges use of money power in DUSU elections
Deepak alleges use of money power in DUSU elections

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संयोजक अभिजीत दीपके ने हाल में संपन्न दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में धनबल की भूमिका होती है और उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार में शामिल लोग महंगी कारों में घूमते हैं।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शनिवार को डूसू चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पद पर जीत हासिल की। ​​ये चुनाव हाल में कॉजपा के नेतृत्व में हुए ‘जेन जी’ प्रदर्शनों के बाद हुए हैं।
 
कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) केंद्रीय पैनल के किसी भी पद पर जीत हासिल नहीं कर सका जबकि अभाविप ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की।
 
डूसू चुनाव के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने रविवार शाम पत्रकारों से कहा, ‘‘चुनाव में सिर्फ पैसा ही काम करता है और कुछ नहीं। डीयू में चुनाव प्रचार करने वाले लोग ‘रोल्स रॉयस’ में आते हैं जिसकी कीमत करोड़ों रुपये होती है। वे ‘ऑडी’ और ‘बीएमडब्ल्यू’ में आते हैं। तो वहां पैसा काम करता है।’’
 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार खास विचारधारा वाले लोगों को बढ़ावा दे रही है। दीपके ने भी इसी तरह की चिंता जताई।