पाकिस्तानः बुर्का पहनकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

Story by  राकेश चौरासिया | Published by  [email protected] | Date 13-12-2021
पाकिस्तानः बुर्का पहनकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
पाकिस्तानः बुर्का पहनकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

 

गुजरांवाला. पाकिस्तान में बुर्का पहनकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक अश्लील युवक को लोगों ने पकड़कर धुना औश्र पुलिस के हवाले कर दिया.

एक्सप्रेस न्यूज के मुताबिक गुजरांवाला में बुर्का पहनकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला  युवक नागरिकों के हाथों पड़ गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डस्का निवासी उमर नाम का युवक बुर्का पहनकर बाजार में घूम रहा था और खरीदारी के लिए आई महिलाओं से छेड़खानी कर उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. उमर आदिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.