एक दुनिया मुहब्बत की भी

Story by  हरजिंदर साहनी | Published by  [email protected] | Date 02-11-2026
A world of love too
A world of love too

 

ffहरजिंदर

कहा जाता है किबुराईयांबहुत तेजी से फैलती हैं। इसके पहले कि हमें कुछ समझ आए वे हर जगह दिखाई देने लगती हैं, किसी महामारी की तरह।बेशक, अच्छाईयांमहामारीनहीं होती। वे हो भी नहीं सकतीं। लेकिन उनका भी असर होता है और सब पर असर होता है। इसे ठीक तरह से समझना हो तो हमें पंजाब जाना होगा।

पिछले साल के दिसंबर महीने में फतेहगढ़ साहिब से जखवाली गांव से यह खबर आई थी कि वहां एक सिख महिला ने अपनी जमीन का एक टुकड़ा गांव के मुस्लिम परिवारों को मस्जिद बनाने के लिए दान कर दिया।  गांव की 75 साल की बीबी रजिंदर कौर को लगा कि गांव में जो मुस्लिम परिवार रह रहे हैं उनके पास इबाबत की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने अपनी जमीन का एक हिस्सा मस्जिद बनाने के लिए दान कर दिया। बाकी गांव वालों ने मिलकर पैसे इकट्ठा किए और मस्जिद का निर्माण भी शुरू हो गया।लेकिन यह अकेली, अनोखी, अद्भुत खबर नहीं है। इसी साल फरवरी में संगरूर जिले के धुरी कस्बे के पनवल से यह खबर आई कि वहां एक पंडित परिवार ने अपनी जमीन का एक बड़ा हिस्सा गांव में रहने वाले मुसलमानों के लिए मस्जिद बनाने के लिए दान कर दिया।

पंडित जसपाल शर्मा और विजय कुमार शर्मा को यह लगा कि गांव में रहने वाले 30 मुस्लिम परिवारों को जुम्मे के नमाज के लिए कईं किलोमीटर जाना पड़ता है। उनके लिए यहां कोई व्ययवस्था होनी चाहिए।

ff

उन्होंने जमीन दी और जल्द ही मस्जिद का निर्माण काम भी शुरू हो गया। इस मस्जिद की नींव का पत्थर रखने के लिए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी को बुलाया गया।अब खबर आई है चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के तीरा गांव से।

यहां मुसलमानों के कुल 18 परिवार रहते हैं। इनके बच्चों से कभी मस्जिद से अजान की आवाज नहीं सुनी। इसकी थोड़ी बहुत याद गांव के कुछ बुजुर्गों को ही है। साथ ही उन्हें यह भी याद है कि 1947 में विभाजन के बाद जब दंगे हुए थे तो उनके हिंदू और सिख दोस्तों ने उन्हें अपने घर में छुपा कर उनकी जान बचाई थी।

इसी गांव के एक सिख परिवार ने अब मस्जिद बनाने के लिए अपनी जमीन दान की है।पंजाब के कईं लोगों का कहना है कि सिर्फ यही तीन उदाहरण नहीं हैं। ऐसा बहुत से गांवों में हुआ है लेकिन उनकी खबरें कहीं नहीं छपीं। शायद इसलिए भी कि हमें यह बहुत बड़ी बात लग सकती है लेकिन पंजाब के उन गांवों के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है।

पंजाब में मलेर कोटला एक ऐसा कस्बा है जहां बड़ी संख्या में मुसलमान रहते हैं। उसके अलावा शहरों और गांवों में मुसलमान आबादी बहुत कम संख्या में है। इनमें से ज्यादातर लोग वे हैं जो विभाजन के समय पाकिस्तान नहीं गए। फिर ऐसे मुसलमान भी हैं जो रोजी रोजगार की तलाश में पंजाब आए और फिर यहीं बस गए।

पर बड़ी बात यह है कि पंजाब इन सभी को धीरे-धीरे व्यवस्थित कर रहा है। मजहब की आजादी तो उनके पास पहले से ही थी अब वह इसके लिए जरूरी इंतजाम भी कर रहा है। वह भी उस समय जब दुनिया भर से इस्लामफोबिया की बुरीखबरेआ रही हैं।जबपनवलकी मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ तो इस मौके पर मौलाना लुधियानवी ने कहा था, ‘‘पंजाब की सरजमीं पर नफरत के लिए कोई जगह नहीं। यहां की मिट्टी मुहब्बत सिखाती है।‘‘शायद यही सच है।

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

ALSO READ मलेशियाई महिलाओं की उड़ान