प्रधानमंत्री एवं किरेन रिजिजू ने नागालैंड को 60वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 01-12-2022
प्रधानमंत्री एवं किरेन रिजिजू ने नागालैंड को 60वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री एवं किरेन रिजिजू ने नागालैंड को 60वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी और पूर्वोत्तर के इस राज्य की प्रगति की कामना करते हुए कहा कि भारत को अपने इस राज्य की संस्कृति पर बहुत गर्व है.
 
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नगालैंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। भारत नगालैंड की उस संस्कृति पर बहुत गर्व करता है, जो साहस, कड़ी मेहनत और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने पर जोर देता है. मैं आने वाले वर्षों में नगालैंड की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं.’’
वहीँ किरेन रिजिजू जोकि कानून और न्याय मंत्री, भारत संसद सदस्य, अरुणाचल प्रदेश हैं. उन्होनें भी ट्वीट किया. 
 
देश के पूर्वोत्तर में सीमा पर स्थित नगालैंड विविधता से परिपूर्ण और कई आदिवासी समूहों का घर है. यह 1963 में भारत का 16वां राज्य बना.