अंगूर खाएं, उम्र होगी लंबी

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 17-08-2022
अंगूर खाएं, उम्र होगी लंबी
अंगूर खाएं, उम्र होगी लंबी

 

आवाज द वॉयस /नई दिल्ली
 
एक स्वस्थ जीवन शैली व्यक्ति को पुरानी बीमारियों से बचाने में काफी मददगार होती है. इसमें अंगूर का भी अहम रोल है.एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आहार में करीब दो कप अंगूर का सेवन करने से लीवर पर जमी चर्बी कम होती है और व्यक्ति की उम्र लंबी हो जाती है.
 
अंगूर के सेवन के लाभों का पता लगाने के लिए, चूहों को उच्च वसा वाले आहार  खिलाया गया और दैनिक अंगूर का रस देने से चूहों के जिगर पर वसा कम हो गई और वे अन्य चूहों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहे.
 
वास्तव में, उच्च वसा वाले आहार के साथ अंगूर का सेवन करने से एंटीऑक्सीडेंट जीन का स्तर बढ़ जाता है, जो प्राकृतिक मृत्यु को धीमा कर देता है.अंगूर को लेकर अध्ययनसीरीज जर्नल फूड में प्रकाशित शोध, वेस्टर्न न्यू इंग्लैंड यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड हेल्थ साइंसेज के डीन जॉन पिजोटो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था.
 
अध्ययन ने निर्धारित किया कि अंगूर उच्च वसा वाले पश्चिमी आहार के प्रभावों का प्रतिकार कर सकता है.प्रोफेसर डीन जॉन पिज्जोटो का कहना है कि शोध में जो बदलाव सामने आया, उसका संबंध मानव जीवन में 4 से 5 साल की वृद्धि से होगा.