यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

फिल्म के पोस्टर के मुताबिक, इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं. हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है.

आमतौर पर कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आती है.

इसी बेस पर कहा जा सकता है कि ‘नई नवेली’ 27 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है. फिलहाल फैंस को मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल डेट का इंतजार करना होगा.

‘नई नवेली’ की कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में दशहरे के दौरान शुरू होती है. फिल्म में यामी गौतम ने मोहिनी नाम की एक नई दुल्हन का रोल निभाया है.

click here to new story