खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


साल 2022 में कंपनियां अपने वाहन को लॉन्च करना शुरु कर दिया है। इस कढ़ी में लैंड रोवर इंडिया ने नई जनरेशन रेंज रोवर SUV भारत में लॉन्च कर दी है। बता दें कि 2022 रेंज रोवर देश में 31 करोड़़ रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


कंपनी ने कल से भारतीय ग्राहकों के लिए इस लग्जरी SUV की बुकिंग शुरू कर दी है। 2022 रेंज रोवर अपनी पांचवी पीढ़ी में आ चुकी है और उस हिसाब से इसे नया लुक, नए इंजन विकल्प और नई तकनीक और फीचर्स की भरपूर दिए गए हैं।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


तकनीकी रूप से भी ये SUV बड़े बदलावों के साथ आई है, पांचवीं जनरेशन रेंज रोवर के साथ 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन दमदार है और 394 हॉर्सपावर के साथ 550 एनएम पीक टॉर्क बनाता है

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


इसी क्षमता में कंपनी ने SUV को डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध कराया है। ये इंजन 341 हॉर्सपावर और 700 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। तीसरा विकल्प तगड़ा है जो 44-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन है। ये इंजन 515 बीएचपी ताकत और 750 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


लैंड रोवर नई रेंज रोवर एसयूवी को तीन ट्रिम्स में पेश करने जा रहा है। इसमें एसई, एचएसई और ऑटोबायोग्राफी शामिल हैं। कंपनी अगले साल तक फर्स्ट एडिशन वैरिएंट भी पेश करेगी, जो यूनिक स्पेसिफिकेशन वाले ऑटोबायोग्राफी मॉडल पर आधारित होगा।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


पांच कलर ऑप्शन के बीच वैरिएंट को विशेष रूप से सनसेट गोल्ड सैटिन फिनिश (Sunset Gold Satin finish) में पेश किया जाएगा।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


लैंड रोवर ने नई रेंज रोवर SUV को तीन ट्रिम्स – एसई, एचएसई और ऑटोबायोग्राफी में लॉन्च किया है। कंपनी अगले साल तक इसका फर्स्ट एडिशन वेरिएंट भी लॉन्च करेगी जो ऑटोबायोग्राफी पर आधारित होगा।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


2022 रेंज रोवर 5 मीटर लंबी है जो इसका लंबे व्हीलबेस वाला मॉडल है। इसकी चौड़ाई 2.20 मीटर है और कद 1.87 मीटर रखा गया है। इसका व्हीलबेस 3 मीटर का है और लॉन्ग व्हीलबेस में ये 3.19 मीटर हो जाता है। नई रेंज रोवर SUV के लंबे व्हीलबेस वाले वेरिएंट में तीसरी कतार की सीट्स दी गई हैं और ये 7-सीटर बन जाती है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


नई रेंज रोवर नई ग्रिल और डिजिटल एलईडी हेडलैंप डिजाइन के साथ डीआरएल और 500 मीटर तक बीमरेंज में आई है। केबिन में बड़े बदलाव किए गए हैं जिनमें नया 13।1-इंच मुड़ा हुआ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिटस्म शामिल है जो कंपनी के लेटेस्ट पिवि प्रो सिस्टम के साथ आता है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


ये सिस्टम ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। मेन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ पिछले यात्रियों के लिए दो 11।4-इंच टचस्क्रीन लगे हैं। SUV को 1600 वाट मेरिडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम दिया गया है जो किबिन एयर प्यूरिफिकेशन प्रो के साथ आता है।