खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


मारुति अपने नेक्सा डीलरशिप से प्रीमियम मॉडल्स बेचती है। इस डीलरशिप की एंट्री हैचबैक मारुति इगनिस (Maruti Ignis) है। Maruti Ignis नेक्सा डीलरशिप की सबसे सस्ती कार है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


बीते महीने इस कार को 179.88 प्रतिशत का ग्रोथ मिला था। यह मारुति के सबसे ज्यादा ग्रो करने वाली कार है। कंपनी भले ही बलेनो (Maruti Baleno) को सबसे ज्यादा बेच रही है,

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


लेकिन इग्निस ज्यादा डिमांड में है। अगस्त 2022 में इग्निस के कुल 5746 यूनिट्स को बेचा गया था। वहीं अगस्त 2021 में इसके सिर्फ 2053 यूनिट को बेचा गया था, यानी इस साल इसके 3693 यूनिट्स ज्यादा बिके हैं।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति बलेनो की ग्रोथ 17.2 प्रतिशत की है वही वैगनआर (Maruti WagonR) ने 91% की ग्रोथ हासिल की है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


पिछले 6 महीने से मारुति सुजुकी इग्निस के डिमांड में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। मार्च 2022 में इसके कुल 4472 यूनिट बिके थे। वहीं अप्रैल में यह घटकर 3815 यूनिट हो गए। इसके बाद मई में फिर उसने ग्रोथ हासिल करते हुए 5029 यूनिट की बिक्री की लेकिन जून में यह घटकर 4960 यूनिट हो गई।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


इसी तरीके से जुलाई में इसने फिर ऊंचाई को छूते हुए 6130 यूनिट को बेचा लेकिन अगस्त में यह घटकर 5746 मिनट पर आ गई। इस तरीके के उतार-चढ़ाव के बाद बीते 6 महीने में इसके कुल 30172 यूनिट बिके है, यानी हर महीने औसतन इसके 5025 यूनिटी बिके है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


कंपनी द्वारा मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Ignis) को टोटल 9 रंगों के विकल्प में बेचा जाता है। इसमें तीन ड्यूल कलर टोन ऑप्शंस भी शामिल है। इसके 7 वेरिएंट्स बाजार में बेचे जा रहे हैं।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


इसमें इसके सिगमा वेरिएंट की कीमत 5.35 लाख रुपए, डेल्टा वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपए, जेटा वेरिएंट की कीमत 6.47 लाख रुपए, ऑटोमेटिक डेल्टा वेरिएंट की कीमत 6.49 लाख रुपए,

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


ऑटोमेटिक जेटा वेरिएंट की कीमत 6.97 लाख रुपए, अल्फा वेरिएंट की कीमत 7.22 लाख रुपए और ऑटोमेटिक अल्फा वेरिएंट की कीमत 7.72 लाख रुपए से शुरू होती है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


यह सभी कीमतें एक्स शोरूम है। आप चाहें तो इन मॉडल्स को EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसकी EMI ₹8676 से लेकर ₹12519 प्रति महीने तक जाती है।