खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


देसी ऑटो मेकर कंपनी Mahindra & Mahindra ने बड़ा कमाल किया है। Mahindra ने टोक्यो पैरालंपिक 2021 में 10 मीटर एयर राइफल में शानदार परफॉर्मेंस के लिए अवनी लेखरा (Avani Lekhara) के लिए XUV700 को कस्टम-मेड किया है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


वह राइफल शूटिंग में गोल्ड और ब्रोंज मेडल विनर हैं। यह एक स्पेशल सीट के साथ आती है। इसके अलावा, एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं। तो चलिए नजर डालतें इस कार के बारे में जो अवनी लेखरा के लिए कस्टमाइज किया गया है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


अवनी की XUV700 एक खास सीट के साथ आती है जिसमें फॉरवर्ड और रिटर्न फंक्शन होता है। सीट पहले आगे जाती है, फिर घूमती है ताकि एसयूवी के बाहर आ सके और अंत में इसे नीचे किया जा सके ताकि ड्राइवर व्हीलचेयर से सीट पर आराम से शिफ्ट हो सके।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


बता दें कि इस कस्टमाइज को XUV700 को प्रताप बोस ने डिजाइन किया है। इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


इंटीरियर पर, सभी 6 हेडरेस्ट पर गोल्डन एम्ब्रायडरी है, स्टीयरिंग व्हील पर महिंद्रा का लोगो गोल्ड में फिनिश किया गया है और डैशबोर्ड पर SH1-10 M बैजिंग के साथ गोल्ड स्टिचिंग है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


इसी बैजिंग को टेलगेट और साइड फेंडर में भी आगे बढ़ाया गया है। इसके अलावा, सभी बैज गोल्डन कलर में फिनिश हो गए हैं और आगे के वर्टिकल स्लैट भी गोल्डन में फिनिश हो गए हैं।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


यह XUV700 को खास बनाता है और सड़क पर मौजूद दूसरी XUV700s से अलग दिखता है। इस SUV को मिडनाइट ब्लैक पेंट स्कीम में फिनिश किया गया है जो रेगुलर XUV700 पर भी ऑफर की जाती है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


आनंद महिंद्रा और प्रताप बोस ने भी कस्टम मेड XUV700 के बारे में ट्वीट किया। इसके अलावा, अवनी ने कस्टम XUV700 बनाने के लिए महिंद्रा और आनंद महिंद्रा की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, “इस तरह की कारें बेहतर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।”

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


XUV700 को Mahindra Thar के समान इंजन और गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। पेट्रोल इंजन 200 PS की मैक्सिमम पावर और 380 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें


एमएक्स ट्रिम में डीजल इंजन 155 पीएस की मैक्सिमम पावर और 360 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। AX ट्रिम में, इंजन 185 PS और 420 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।