भारत छोड़ो आंदोलन दिवस हर साल 8 अगस्त को याद किया जाता है।

8 अगस्त 1942 को मुंबई में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया।

गांधीजी ने देशवासियों को “करो या मरो” का संदेश दिया।

आंदोलन का मुख्य उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन को समाप्त करना और पूर्ण स्वतंत्रता हासिल करना था।

इसके बाद देशभर में छात्रों, महिलाओं, किसानों और आम लोगों ने आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अंग्रेजों ने आंदोलन को दबाने के लिए बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां कीं और कई नेताओं को जेल भेज दिया।

click here to new story