हर साल 11 फरवरी को International Day of Women and Girls in Science यानी “विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस” मनाया जाता है।
इस दिन का उद्देश्य विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी बढ़ाना और उन्हें बराबरी का अवसर दिलाना है।
दुनिया के कई देशों में आज भी लड़कियों को विज्ञान पढ़ने या इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिलता। कई सामाजिक और आर्थिक कारणों से वे पीछे रह जाती हैं
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2015 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर घोषित किया था।
इसका मकसद यह संदेश देना है कि विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अब भी उनकी संख्या पुरुषों की तुलना में कम है।