फातिमा के सामने सबसे पहली और बड़ी चुनौती अन्य दलों को साथ लाकर एक स्थिर गठबंधन सरकार बनाने की है।

हालांकि उनकी पार्टी PAM ने स्पष्ट किया है कि वह सभी दलों के साथ संवाद के लिए तैयार है, लेकिन मध्यमार्गी इस्लामिक पार्टी PJD ने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।

नई सरकार के सामने आर्थिक चुनौतियां भी कम नहीं हैं। देश में बेरोजगारी, महंगाई और जनसेवाओं में सुधार को लेकर युवाओं में असंतोष है।

फातिमा की पार्टी ने चुनाव के दौरान अगले पांच सालों में 10 लाख नए रोजगार पैदा करने, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और वेतन बढ़ाने का वादा किया था।

इसके अतिरिक्त, मोरक्को स्पेन और पुर्तगाल के साथ मिलकर 2030 फीफा फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है।

इसके लिए देश में अरबों डॉलर के बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन बड़े प्रोजेक्ट्स को सही समय पर पूरा करना और देश की आर्थिक विकास दर को गति देना नई प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

click here to new story