लाल किला की नींव 29 अप्रैल 1639 को रखी गई थी
इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था
यह मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है
किला लाल बलुआ पत्थर से बना है, इसलिए इसे “लाल किला” कहा जाता है
यह दिल्ली में स्थित एक प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर है
हर साल स्वतंत्रता दिवस पर यहां से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं
यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल है