5 मई 2024 को NEET-UG परीक्षा आयोजित हुई थी। इसके बाद आरोप लगे कि कुछ जगहों पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र कुछ अभ्यर्थियों तक पहुंच गया था।

बिहार के पटना और झारखंड के हजारीबाग समेत कुछ स्थानों से पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आए।

आरोप था कि कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र और उसके उत्तर उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें अनुचित लाभ मिला।

इसके अलावा, 67 छात्रों के 720/720 अंक आने और कुछ छात्रों को मिले अतिरिक्त अंकों के कारण भी परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे।

मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने माना कि NEET-UG 2024 में पेपर लीक हुआ था, लेकिन उपलब्ध सबूतों के आधार पर यह साबित नहीं हुआ कि लीक इतने बड़े स्तर पर हुआ था कि पूरी परीक्षा रद्द कर दी जाए। इसलिए पूरी परीक्षा दोबारा कराने (Re-NEET) की मांग खारिज कर दी गई।

जांच में CBI ने मामले की जांच की और पेपर लीक से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

click here to new story