उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पंचूर गांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था।
उनकी मां का नाम सावित्री देवी था। योगी के संन्यास लेने के बाद भी मां-बेटे के बीच भावनात्मक रिश्ता बना रहा।
साल 1994 में संन्यास लेने के बाद योगी ने पारिवारिक जीवन से दूरी बना ली, लेकिन मां के प्रति उनका लगाव हमेशा दिखाई दिया।
मई 2022 में करीब पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे योगी ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
जून 2024 में मां की तबीयत खराब होने पर योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश के AIIMS अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से मां की सेहत की जानकारी ली और उनके साथ समय बिताया।
मई 2026 में पंचूर गांव में मां से उनकी आखिरी मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने मां से भावुक होकर पूछा था, 'पहचाना मुझे?'
20 नवंबर 2026 को 91 साल की उम्र में सावित्री देवी का निधन हो गया।