1. बचपन से ही थे कंप्यूटर के दीवाने बिल गेट्स ने महज 13 साल की उम्र में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी। कंप्यूटर के प्रति उनका जुनून आगे चलकर उनकी पहचान बना।

2. दोस्त के साथ शुरू की कंपनी साल 1975 में बिल गेट्स ने अपने बचपन के दोस्त पॉल एलन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत की। दोनों का सपना कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की दुनिया बदलना था।

3. हार्वर्ड की पढ़ाई बीच में छोड़ी बिल गेट्स ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट को आगे बढ़ाने के लिए 1975 में कॉलेज छोड़ दिया।

4. किताबें पढ़ने के हैं शौकीन तकनीक और कारोबार के अलावा बिल गेट्स को किताबें पढ़ना पसंद है। वे अपनी वेबसाइट Gates Notes पर किताबों की समीक्षाएँ और पढ़ने के अनुभव भी साझा करते हैं।

5. दौलत का बड़ा हिस्सा दान करने की पहल साल 2010 में बिल गेट्स, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स और वॉरेन बफेट ने Giving Pledge की शुरुआत की, जिसके तहत अमीर लोगों को अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा परोपकार के लिए देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

6. अपनी जिंदगी पर लिखी किताब 2025 में उनकी आत्मकथा Source Code प्रकाशित हुई, जिसमें उन्होंने अपने बचपन, परिवार, शुरुआती कंप्यूटर अनुभवों और माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत से जुड़े किस्से साझा किए।

7. स्वास्थ्य और शिक्षा पर खास ध्यान बिल गेट्स ने अपने परोपकारी कार्यों के जरिए संक्रामक बीमारियों से लड़ने, बच्चों की सेहत सुधारने और शिक्षा के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया है।

8. अब स्वच्छ ऊर्जा पर भी काम तकनीकी दुनिया में सफलता के बाद बिल गेट्स जलवायु परिवर्तन से निपटने और नई स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों को बढ़ावा देने के प्रयासों में भी सक्रिय हैं।

click here to new story