TVS Orbiter एक अलग और नया डिज़ाइन लेकर आया है। इसमें फ्लैट सीट (845 मिमी ऊँचाई) और फ्लैट फ्लोर दिया गया है, जो राइडिंग को आरामदायक बनाते हैं।

इसके अलावा, इसमें 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है, जबकि iQube में यह 32 लीटर है। फ्रंट में हाई-माउंटेड हेडलाइट क्लस्टर और DRL स्ट्रिप इसे मॉडर्न लुक देती है। पीछे की तरफ सिंगल LED टेललाइट स्ट्रिप भी इसे आकर्षक बनाती है।

iQube के पहिए 12 इंच के हैं, जबकि Orbiter में 14 इंच के बड़े पहिए दिए गए हैं और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 169 मिमी है।

TVS Orbiter (2025) में केवल एक बैटरी पैक – 3.1 kWh – दिया गया है, जो 158 किमी की रेंज प्रदान करता है। इसके मुकाबले, iQube का 3.5 kWh वेरिएंट 145 किमी रेंज देता है।

इनमें 2.2 kWh की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹94,434 है, जबकि 5.3 kWh वेरिएंट ₹1.59 लाख तक जाता है।

click here to new story