असम के 15 कारीगरों ने तैयार किया रणबीर कपूर और रवि दुबे का कवच

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भगवान राम और लक्ष्मण के कवच को तैयार करने में असम की पारंपरिक कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है।

इस कवच को बनाने में बांस की तरह इस्तेमाल होने वाली सरपत केन (Sarpat Cane), रबर, जूट और लकड़ी का इस्तेमाल हुआ।

असम के बरपेटा जिले के जनिया बांगलीपारा गांव के मास्टर कारीगर जयनल अब्दिन ने 15 कारीगरों की टीम के साथ इसे तैयार किया।

इस प्रोजेक्ट पर करीब साढ़े तीन साल तक काम चला।

टीम ने फिल्म के लिए लगभग 30 से 35 कवच तैयार किए।

शुरुआत में पूरा कवच केन से बनाया गया था, लेकिन यह काफी सख्त था और कलाकारों को पहनने में परेशानी हो रही थी।

इसके बाद कारीगरों ने केन और रबर को मिलाकर नया डिजाइन तैयार किया, ताकि कलाकार आसानी से दौड़ सकें और एक्शन सीन कर सकें।

कवच में जूट की सजावट, लकड़ी के मोती और हाथों से की गई बारीक बुनाई भी शामिल की गई।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर अजय कुमार ने असम जाकर कारीगरों के साथ इस डिजाइन पर काम किया।

click here to new story