पंजाब केसरी के नाम से मशहूर: लाला लाजपत राय को 'पंजाब केसरी' और 'पंजाब का शेर' कहा जाता था। वे लाल-बाल-पाल की प्रसिद्ध तिकड़ी का हिस्सा थे।
भगत सिंह से था खास कनेक्शन: उन्होंने लाहौर में नेशनल कॉलेज की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। इसी कॉलेज में शहीद भगत सिंह ने भी पढ़ाई की थी।
- वकालत छोड़ देशसेवा में जुटे: वे एक सफल वकील थे, लेकिन देश की आजादी और समाजसेवा के लिए उन्होंने अपनी कानूनी प्रैक्टिस को पीछे छोड़ दिया।
- मांडले जेल भेजे गए: 1907 में अंग्रेजों ने उन्हें बिना मुकदमा चलाए बर्मा (आज का म्यांमार) के मांडले में निर्वासित कर दिया था। करीब छह महीने बाद उन्हें रिहा किया गया।
- विदेशी क्रांतिकारियों से थे प्रभावित: वे इटली के क्रांतिकारी ग्यूसेपे मैजिनी और गैरीबाल्डी से काफी प्रभावित थे। उन्होंने इन दोनों के जीवन पर पुस्तकें भी लिखीं।
- बैंक की स्थापना में योगदान: वे सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता के भी समर्थक थे। उन्होंने लाला हरकिशन लाल के साथ मिलकर 1894 में पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।
- अकाल पीड़ितों की मदद की: 1896, 1899-1900 और 1907-08 के अकाल के दौरान उन्होंने राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों की मदद की।
Apple ने कुछ बिल्कुल नए Mac का अनावरण किया जिसमें कंपनी के इन हाउस-चिप का नवीनतम संस्करण शामिल है।