पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, रावण के दस सिर उसकी असाधारण विद्वता और ज्ञान का प्रतीक माने जाते हैं. ये दस सिर चार वेदों और 6 शास्त्रों में उसकी महारत को दर्शाते हैं.
चार वेद हैं- ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद. वहीं, 6 शास्त्र अलग-अलग क्षेत्रों के ज्ञान और विद्या का प्रतिनिधित्व करते हैं.
रावण को सिर्फ सिर्फ एक शक्तिशाली योद्धा ही नहीं, बल्कि महान विद्वान, कवि और संगीतकार भी माना जाता है. उसे वीणा बजाने में महारत हासिल थी.
साथ ही वो भगवान शिव का बड़ा भक्त था. शिव तांडव स्तोत्र की रचना का श्रेय भी परंपरागत रूप से रावण को दिया जाता है.
रावण के दस सिरों की एक दूसरी आध्यात्मिक व्याख्या भी है. इसके मुताबिक, 6 सिर इंसान के अंदर मौजूद छह दुश्मनों यानी ‘अरिषड्वर्ग’ को दर्शाते हैं.
इनमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर शामिल हैं. आसान भाषा में समझें तो ये हैं, इच्छाएं, गुस्सा, लालच, लगाव, घमंड और जलन.
वहीं, बाकी चार सिर मन के चार पहलुओं का प्रतीक माने जाते हैं. इनमें मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार शामिल हैं. ये चारों अपने आप में बुरे नहीं हैं,