Microsoft की कई सेवाओं में 12 नवंबर को वैश्विक स्तर पर तकनीकी खराबी आ गई, जिससे दुनियाभर के यूजर्स प्रभावित हुए।
इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर Outlook पर पड़ा। कई यूजर्स न तो ईमेल खोल पा रहे थे और न ही मेल भेज या प्राप्त कर पा रहे थे।
इसके अलावा Microsoft Teams, Copilot, SharePoint, OneDrive और Microsoft 365 की अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ा।
Microsoft ने इस समस्या की वजह अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े हुए लोड (Elevated Load) को बताया।
कंपनी ने प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट करने और ट्रैफिक को दूसरे सर्वरों पर शिफ्ट करने जैसे कदम उठाए।